गाइड

PDF कैसे बनाएं (PDF kaise banaye)

अपडेट 2026-10-07

किसे चाहिए

आधार, मार्कशीट, सर्टिफ़िकेट या कोई भी डॉक्यूमेंट फ़ॉर्म में भेजना हो, तो अक्सर PDF माँगी जाती है। फ़ोन की फ़ोटो से PDF बनाना बहुत आसान है।

तरीका

  1. मोबाइल ब्राउज़र में DiscreteDocs का “फ़ोटो से PDF बनाएँ” पेज खोलें।
  2. “फ़ाइल चुनें” दबाएँ और फ़ोटो चुनें।
  3. फ़ोटो को सही क्रम में खींचकर लगाएँ।
  4. “Make PDF” दबाएँ — PDF आपके Downloads में सेव हो जाएगी।

साफ़ फ़ोटो के लिए

डॉक्यूमेंट को समतल रखें, दिन की रोशनी में ऊपर से सीधी फ़ोटो लें और फ़्लैश बंद रखें।

फ़ाइल बहुत बड़ी हो तो

“More options” में “Keep the PDF under” से 200 KB जैसी लिमिट चुनें, या बाद में “PDF का साइज़ कम करें” टूल इस्तेमाल करें।

अभी टूल खोलें →