साइन को 10 से 20 KB में करें
सफ़ेद काग़ज़ पर काले या नीले पेन से साइन करें, फ़ोटो लें, और 10 से 20 KB की साफ़ JPG पाएँ। ज़्यादातर परीक्षा फ़ॉर्म यही माँगते हैं।
कैसे करें
- सफ़ेद काग़ज़ पर साइन करके ऊपर से साफ़ फ़ोटो लें।
- फ़ोटो डालें। साइज़ पहले से 10 से 20 KB पर सेट है।
- बॉक्स को साइन के चारों ओर खींचें, “साइज़ बदलें” दबाएँ और डाउनलोड करें।
जानकारी
फ़ोन से ली गई काग़ज़ की फ़ोटो अक्सर ग्रे और छाया वाली होती है। टूल काग़ज़ को सफ़ेद, स्याही को गहरा करता है, ख़ाली हिस्सा काटता है और 10 से 20 KB की JPG बनाता है। IBPS और SBI के लिए 140 × 60 पिक्सेल चाहिए हों तो “फ़ॉर्म” में बैंक परीक्षा चुनें।
सवाल-जवाब
signature ko 20kb me kaise kare?
इस पेज पर साइन की फ़ोटो डालें और साइज़ बदलें दबाएँ। फ़ाइल 10 से 20 KB के बीच बनेगी।
कौन सा पेन इस्तेमाल करें?
सफ़ेद काग़ज़ पर काला या नीला पेन। कैपिटल अक्षरों में साइन ज़्यादातर फ़ॉर्म में मान्य नहीं होता।
क्या मेरी फ़ाइल सुरक्षित है?
हाँ। सारा काम आपके ब्राउज़र में ही होता है। फ़ाइल किसी सर्वर पर अपलोड नहीं होती। इसलिए आधार, PAN, बैंक स्टेटमेंट और दूसरे निजी डॉक्यूमेंट के लिए भी यह सुरक्षित है।
क्या यह सच में मुफ़्त है?
हाँ, पूरी तरह मुफ़्त। कोई साइन-अप नहीं, कोई वॉटरमार्क नहीं, कोई लिमिट नहीं।
क्या मोबाइल पर चलेगा?
हाँ। Android फ़ोन, iPhone, टैबलेट और कंप्यूटर, सब पर ब्राउज़र में चलता है। कुछ इंस्टॉल नहीं करना। Google Chrome में सबसे अच्छा चलता है।
क्या यह बिना इंटरनेट के चलता है?
हाँ। पेज खुलने के बाद इंटरनेट बंद कर दें या एयरप्लेन मोड चालू करें। टूल फिर भी चलेगा, क्योंकि फ़ाइल आपके डिवाइस पर ही बनती है। कुछ भी अपलोड नहीं होता।
दूसरे टूल (हिन्दी में)
This page in English.