PDF से पासवर्ड हटाएँ

लॉक PDF से पासवर्ड और प्रिंट/कॉपी की रोक हटाएँ, ताकि बार-बार पासवर्ड न डालना पड़े।

आपकी फ़ाइल आपके डिवाइस पर ही रहती है — कहीं अपलोड नहीं होती।

कैसे करें

  1. लॉक PDF डालें।
  2. उसका पासवर्ड लिखें (सिर्फ़ रोक हो तो ज़रूरी नहीं)।
  3. “Unlock PDF” दबाएँ और अनलॉक फ़ाइल डाउनलोड करें।

जानकारी

बैंक और कार्ड स्टेटमेंट अक्सर पासवर्ड के साथ आते हैं (जैसे जन्मतिथि या PAN)। एक बार अनलॉक करने के बाद आप उन्हें जोड़ या छोटा भी कर सकते हैं।

सवाल-जवाब

बिना पासवर्ड के PDF अनलॉक हो सकती है?

अगर PDF बिना पासवर्ड खुलती है पर प्रिंट/कॉपी बंद है — हाँ। अगर खोलने के लिए पासवर्ड चाहिए, तो वही पासवर्ड चाहिए; हम पासवर्ड तोड़ते नहीं।

क्या मेरी फ़ाइल सुरक्षित है?

हाँ। सारा काम आपके ब्राउज़र में ही होता है — फ़ाइल किसी सर्वर पर अपलोड नहीं होती। इसलिए आधार, PAN, बैंक स्टेटमेंट और दूसरे निजी डॉक्यूमेंट के लिए भी यह सुरक्षित है।

क्या यह सच में मुफ़्त है?

हाँ — पूरी तरह मुफ़्त। कोई साइन-अप नहीं, कोई वॉटरमार्क नहीं, कोई लिमिट नहीं।

क्या मोबाइल पर चलेगा?

हाँ। Android फ़ोन, iPhone, टैबलेट और कंप्यूटर — सब पर ब्राउज़र में चलता है। कुछ इंस्टॉल नहीं करना। Google Chrome में सबसे अच्छा चलता है।

दूसरे टूल (हिन्दी में)